लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियों का मुंहतोड़ जवाब दे केंद्र: केजरीवाल

By भाषा | Updated: June 28, 2021 18:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ), उसकी पत्नी और बेटी की हत्या के एक दिन बाद, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को केंद्र से कहा कि वह केंद्र शासित क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों का मुंहतोड़ जवाब दे।

केजरीवाल ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिकों और देशवासियों को भी ‘अग्नि’ श्रेणी की परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र की नई पीढ़ी के सफल उड़ान परीक्षण पर बधाई दी।

पुलवामा में एसपीओ, उसकी पत्नी और बेटी की हत्या की खबर साझा करते हुए केजरीवाल ने जम्मू कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों पर चिंता व्यक्त की।

उन्होंने ट्वीट किया, “हाल के दिनों में घटित कुछ आतंकवादी घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। सरकार को इन्हें गंभीरता से लेना चाहिए और जम्मू कश्मीर व देश तथा हमारे सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।”

अधिकारियों ने कहा कि रविवार को जम्मू हवाईअड्डे के वायुसेना अड्डे पर ड्रोन द्वारा दो बम गिराए गए थे जिसमें दो एयरफोर्स कर्मी घायल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र