लाइव न्यूज़ :

ट्विटर से लड़ाई के बजाए टीकाकरण पर ध्यान दे केन्द्र: राकांपा

By भाषा | Updated: June 7, 2021 13:05 IST

Open in App

मुंबई, सात जून राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने सोमवार को कहा कि केन्द्र सरकार को ट्विटर से ‘ब्लू टिक’ को ले कर उलझने के बजाए जनता को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने के लिए उनके टीकाकरण पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए ।

दरअसल हाल ही में ट्विटर ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और मोहन भागवत समेत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शीर्ष पदाधिकारियों के निजी अकाउंट से ‘ब्लू टिक’ हटा दिया और बाद में हंगामा होने पर इसे बहाल कर दिया। वहीं ट्विटर ने कहा कि नियम के मुताबिक अगर वह अधूरा है या छह माह से सक्रिय नहीं है तो ब्लू टिक किसी भी अकांउट से अपने आप हट जाता है ।

इस पूरे विवाद के बीच पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नवाब मलिक ने यहां संवाददताओं से यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा और केन्द्र सरकार ट्विटर से ‘ब्लू टिक’ को लेकर उलझ रहे हैं वहीं देश की जनता कोविड-19 से बचने के लिए टीकाकरण के वास्ते संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा,‘‘ चाहे ‘ब्लू टिक’ का मामला हो या टीकाकरण का, केन्द्र की आलोचना हो रही है लेकिन वह आलोचनाओं पर ध्यान नहीं दे रही है और आक्रामक रवैया अपना रही है।’’

मलिक ने कहा, ‘‘ केन्द्र सरकार को ट्विटर से ‘ब्लू टिक’ को ले कर उलझने के बजाए जनता को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने के लिए उनके टीकाकरण पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए ।’’

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि अगर जनता संक्रमण से बचाव के लिए दिशानिर्देशों का पालन करे तो राज्य में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां‘‘ समाप्त हो जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग