लाइव न्यूज़ :

केंद्र कोवैक्सीन की वैश्विक स्वीकार्यता सुनिश्चित करे : ममता

By भाषा | Updated: June 23, 2021 21:44 IST

Open in App

कोलकाता, 23 जून पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि यह सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कदम उठाएं कि कोवैक्सीन का टीका लगवाने वाले लोगों को विदेश यात्रा में बाधाओं का सामना नहीं करना पड़े।

राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ में बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि कोवैक्सीन ने पड़ोसी देश बांग्लादेश और ब्राजील के साथ भी समस्या पैदा की है।

उन्होंने कहा, ‘‘कोवैक्सीन को दूसरे देशों ने मान्यता नहीं दी है और वहां यह स्वीकार्य नहीं है। विदेशों में ऊंची शिक्षा हासिल करने की चाहत रखने वाले कई छात्रों को यात्रा में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि उन्होंने कोवैक्सीन का टीका लगवाया है।’’

बनर्जी ने दावा किया, ‘‘कोवैक्सीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिमाग की उपज है और इसने ब्राजील तथा बांग्लादेश के साथ समस्या पैदा की है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने कोविशील्ड का टीका लगवाया है उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘या तो तुरंत कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन से मान्यता दिलाएं या कोवैक्सीन की पूरी दुनिया में स्वीकार्यता के लिए अन्य कदम उठाएं।’’

बनर्जी ने मुख्य सचिव एच. के. द्विवेदी को इस सिलसिले में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव एवं कैबिनेट सचिव को पत्र लिखने का भी निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos