लाइव न्यूज़ :

गंगासागर मेले को राष्ट्रीय मेला घोषित करे केंद्र: ममता

By भाषा | Updated: December 28, 2021 22:50 IST

Open in App

सागर द्वीप (प.बंगाल), 28 दिसंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र से गंगासागर मेले को राष्ट्रीय मेला घोषित करने की मंगलवार को मांग की और कहा कि उन्होंने इस संबंध में पहले भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कई पत्र लिखे हैं, लेकिन उनमें से किसी का भी जवाब नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि गंगासागर मेला उतना ही महत्वपूर्ण है जितना इलाहाबाद कुंभ मेला लेकिन इसे अभी तक राष्ट्रीय दर्जा नहीं मिला है।

बनर्जी ने यहां कपिल मुनि आश्रम में पूजा करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर कुंभ मेला देश में नंबर एक मेला है, तो गंगासागर मेला नंबर दो होना चाहिए। मेरा मानना है कि यह एक अनूठा मेला है क्योंकि यहां तक पहुंचने के लिए आपको मुरीगंगा नदी पार करनी पड़ती है।’’

गंगासागर में स्थित कपिल मुनि आश्रम भगवान विष्णु को समर्पित एक मंदिर है।

बनर्जी ने गंगासागर मेले को हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहारों में से एक के रूप में वर्णित किया। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के विपरीत केंद्र से इसके लिए कोई सहायता नहीं मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार कुंभ मेले के लिए पूर्ण वित्तीय सहायता प्रदान करती है लेकिन गंगासागर मेले को एक पैसा भी नहीं देती है। हर साल कम से कम 20 लाख तीर्थयात्री गंगासागर मेले में आते हैं।’’

उन्होंने मेले में आने वालों से मास्क पहनने और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू