लाइव न्यूज़ :

कोविड से बचाव के लिए 'बूस्टर' खुराक पर जल्द फैसला करे केन्द्र - गहलोत

By भाषा | Updated: December 25, 2021 17:05 IST

Open in App

जयपुर, 25 दिसंबर राज्य और देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को फिर से कहा कि केन्द्र सरकार कोविड से बचाव के लिए ‘बूस्टर खुराक’ के बारे में जल्द फैसला करे।

इस संबंध में अखबार में प्रकाशित लेख को साझा करते हुए गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘भारत सरकार से पुन: निवेदन है कि बूस्टर डोज के बारे में जल्द फैसला लेकर दिशा-निर्देश जारी करें।’’

गहलोत के अनुसार, राज्य के कोविड-19 विशेषज्ञ समूह की राय पर प्रधानमंत्री को 19 नवंबर एवं 6 दिसंबर को पत्र लिखकर केन्द्र सरकार द्वारा ‘बूस्टर’ लगाने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी करने का निवेदन किया है। विशेषज्ञों की राय मानकर हमने सबसे पहले 'बूस्टर’ की मांग की।

मुख्यमंत्री के अनुसार, ‘‘अब कई अन्य राज्यों ने भी 'बूस्टर डोज' के लिए केन्द्र सरकार से मांग की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी 'बूस्टर डोज' लगाने की सिफारिश की है क्योंकि शुरुआत में टीका लगवा चुके लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता (कोविड के प्रति) कम होता जा रहा है।’’

उल्लेखनीय है कि राज्य में इस समय कोविड के 244 मरीजों का इलाज चल रहा है जिनमें से 43 लोग ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह