लाइव न्यूज़ :

केंद्र को केरल की चार विधवाओं के बारे में फैसला करना चाहिए: विजयन

By भाषा | Updated: June 14, 2021 22:35 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 14 जून केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सोमवार को कहा कि अफगानिस्तान की जेल में बंद इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों की चार विधवाओं को राज्य में वापस लाने में राज्य सरकार की कोई भूमिका नहीं है और इस मुद्दे पर केंद्र को ही निर्णय लेना है।

उन्हें भारत वापस लाने में केंद्र की कथित अरूचि के संबंध में पूछे गये एक सवाल के जवाब में विजयन ने संवाददाताओं से कहा कि यह ऐसा मुद्दा है जिस पर केंद्र को निर्णय लेना है और राज्य सरकार का उससे कोई लेना-देना नहीं है।

उनके अनुसार इसे राष्ट्र का मुद्दा मानकर उसपर रूख तय करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य की ये महिलाएं अफगानिस्तान की जेल में हैं और ‘‘यह जानने की जरूरत है कि क्या वे भारत आने को तैयार हैं। उनके परिवार की राय भी ली जानी चाहिए।’’

विजयन ने कहा कि केंद्र को सभी बातों को ध्यान में रखकर निर्णय लेना चाहिए। उल्लेखनीय है कि पिछले साल 15 मार्च को दिल्ली की एक वेबसाइट ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें केरल की चार महिलाएं--निमिशा फातिमा, रफीला, सोनिया सेब्सटियन और मेरिन जैकब ने कथित रूप से भारत लौटने की इच्छा प्रकट करती नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में ये महिलाएं यह कहते हुए नजर आ रही हैं कि उनके पतियों के मारे जाने के बाद वे कई लड़ाकू एवं अन्य परिवारों के साथ रही हैं जिन्होंने 2019 में अफगानिस्तान सरकार के सामने आत्मसमर्पण किया था। निमिशा की मां ने उम्मीद जतायी कि केंद्र उनकी बेटी को माफ कर देगा और उसे भारत ले आएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू