लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र 90 प्रतिशत सहयोग करे : गर्ग

By भाषा | Updated: October 28, 2021 00:16 IST

Open in App

जयपुर, 27 अक्टूबर राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग ने केंद्र से राजस्थान जैसे राज्य के लिए शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के लिए देय राशि का अनुपात केन्द्र और राज्य के बीच में 90 और 10 प्रतिशत रखने का आग्रह किया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में टीकाकरण का औसत राष्ट्रीय औसत से बेहतर है।

डॉ गर्ग बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा आयोजित राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

उन्होंने प्रदेश में कोविड रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों के साथ ही कोविड-19 टीकाकरण में हुई प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

चिकित्सा राज्य मंत्री ने बताया की राजस्थान में कोरोना रोकथाम का शानदार प्रबंधन किया गया। इसी का परिणाम है कि रिकवरी दर 99.05 प्रतिशत है और मृत्यु दर अन्य राज्यों से कम 0.93 प्रतिशत है। प्रदेश में चिकित्सा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ करने के लिए अनेक उल्लेखनीय पहल की गई है।

कोरोना की प्रतिदिन जांच सुविधा को शून्य से बढ़ाकर डेढ लाख किया जा चुका है। वर्तमान में 38 राजकीय प्रयोगशालाओं सहित कुल 72 प्रयोगशालाओं में कोरोना जांच की सुविधा उपलब्ध है। अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या बढ़ायी गयी है।

उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति के उद्देश्य से प्रदेश में करीब 1 हजार एमटी ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता विकसित की जा चुकी है।

गर्ग ने बताया कि राजस्थान कोविड टीकाकरण में भी देश के अग्रणी राज्यों में है। प्रदेश में पहले डोज में लगभग 4 करोड़ 23 लाख व्यक्तियों का टीकाकरण कर 82 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य अर्जित किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो