लाइव न्यूज़ :

केंद्र राजस्थान को आवश्यक ऑक्सीजन एवं रेमडेसिविर आंवटन पर विचार करे: उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: May 8, 2021 17:34 IST

Open in App

जोधपुर, आठ मार्च राजस्थान उच्च न्यायालय ने केंद्र से कोविड-19 मरीजों के उपचार के वास्ते राजस्थान को आवश्यक चिकित्सीय ऑक्सीजन एवं रेमडेसिविर आवंटित करने पर विचार करने को कहा है।

मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत महंती और न्यायमूर्ति विनीत कुमार माथुर की खंडपीठ ने शुक्रवार को इस विषय पर एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए यह बात कही।

राजस्थान सरकार ने एक हलफनामे में कहा, ‘‘ राज्य द्वारा भारत सरकार की उच्चाधिकार समिति को जो जरूरत भेजी थी, उसे पर्याप्त रूप से पूरा नहीं किया जा रहा है। ’’

भारत सरकार की ओर से सहायक सॉलिसीटर जनरल मुकेश राजपुरोहित ने कहा कि राज्य में मरीजों की संख्या पर विचार करने के बाद ऑक्सीजन एवं जरूरी दवाओं की आपूर्ति से निपटने के लिए केंद्र ने उच्चाधिकार समिति बनायी है।

इस पर खंडपीठ ने उच्चाधिकार समिति से राज्य के लिए जरूरी ऑक्सीजन के आवंटन तथा उसकी आपूर्ति राजस्थान या उसके आसपास से करने पर गौर करने को कहा ताकि उसकी ढुलाई में समय बचे।

अदालत ने समिति से राज्य की मांग को पूरी करने के लिए रेमडेसिविर एवं अन्य जीवन रक्षक दवाइयों की आपूर्ति बढ़ाने पर गौर करने को कहा।

चिकित्सकों, अर्धचिकित्साकर्मियों और सरकारी अधिकारियों के प्रयासों को स्वीकार करते हुए अदालत ने कहा, ‘‘ वैसे तो उपलब्ध संसाधानों का इस्तेमाल करने के लिए बेहतर प्रयास किये जा रहे हैं लेकिन हम महसूस करते हैं कि ये प्रयास काफी नहीं हैं तथा और प्रयास करने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट