लाइव न्यूज़ :

बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए केन्द्र को अधिक से अधिक टीके खरीदने चाहिए : सिसोदिया

By भाषा | Updated: June 9, 2021 11:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि केन्द्र को पूरी सक्रियता से बच्चों के लिए कोविड-19 रोधी टीके खरीदने चाहिए, क्योंकि कई देशों ने इस पर काम शुरू कर दिया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की सरकार ने विशेषज्ञों की इस राय का हवाला देते हुए बच्चों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की है कि बच्चे कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से प्रभावित हो सकते हैं।

सिसोदिया ने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ दुनिया ने 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए टीकों पर काम शुरू कर दिया है। केन्द्र सरकार को हमारे बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए पूरी सक्रियता से अधिक से अधिक टीके खरीदने के लिए हरसंभव कदम उठाना चाहिए।’’

भारत में अभी 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को ही कोविड-19 रोधी टीके लगाए जा रहे हैं। नयी दिल्ली स्थित एम्स और पटना के एम्स में दो वर्ष के बच्चों से ले कर 18 वर्ष के किशोरों की, ‘कोवैक्सीन’ टीके का असर पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर