लाइव न्यूज़ :

झारखंड में 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लिए केन्द्र मुफ्त टीके का प्रबंध करे:मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: June 1, 2021 01:40 IST

Open in App

रांची, 31 मई झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री को सोमवार को पत्र लिख कर राज्य के 18 से 45 आयु वर्ग के लगभग एक करोड़ 57 लाख लोगों के लिए कोविड-19 के मुफ्त टीकों का इंतजाम करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी का दंश झेल रहे झारखंड के लिए इस उद्देश्य के लिए लगभग 1100 करोड़ रुपये व्यय करना संभव नहीं है।

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि 18 वर्ष से 45 वर्ष के राज्य के नागरिकों को दिये जाने वाले कोविड-19 के टीकों की संख्या लगभग एक करोड़ 57 लाख होगी और इतने टीके खरीदने के लिए राज्य को कम से कम 1100 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी।

उन्होंने लिखा है कि जैसे ही टीके 12 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए भी उपलब्ध होंगे तो इस मद में कम से कम एक हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त आवश्यकता होगी।

सोरेन ने पत्र में लिखा है कि कोरोना महामारी के चलते पहले से ही आर्थिक तंगी झेल रहे झारखंड के लिए अपने संकुचित संसाधनों में से इतना धन अलग से व्यय करना बहुत कठिन होगा।

उन्होंने अपने पत्र में यह दोहराया कि राज्य में कोरोना के खिलाफ चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान में कम टीकों की आपूर्ति सबसे बड़ी चुनौती बन गयी है जिसे दूर किया जाना आवश्यक है।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन ने एक ट्वीट कर राज्य में तीन जून तक जारी लॉकडाउन को खोलने के बारे में आम लोगों की राय मांगी और आम जनता से पूछा, ‘‘साथियों, कैसा होना चाहिए अनलॉक-1?’’

सोरेन ने कहा, ‘‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह में आपके दिए सहयोग से हमने कोरोना के दूसरे लहर पर काबू पा लिया है। जीवन और जीविका के इस संघर्ष में अब हमारा ध्यान जीविका पर है।’’

मुख्यमंत्री की इस पहल की कांग्रेस समेत अनेक राजनीतिक दलों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशंसा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस