लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लिए कोवैक्सीन की 60,000 से अधिक खुराक भेजी: आतिशी

By भाषा | Updated: May 18, 2021 19:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मई आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने कहा कि केंद्र ने 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों और महत्वपूर्ण कर्मियों के लिए मंगलवार को कोवैक्सीन की 60,000 से अधिक खुराक भेजी हैं।

उन्होंने कहा कि इसके बाद भी इस वर्ग समूह के लिए शहर के पास सिर्फ अब दो दिन की कोवैक्सीन की खुराक रह गई है, जबकि इसी वर्ग के लोगों के लिए कोविशील्ड की चार दिन तक की खुराक है।

उन्होंने कहा कि 17 मई को शहर में 1.13 लाख लाभार्थियों को टीके लगे हैं। शहर में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान की शुरुआत के बाद से अब तक करीब 10.75 लाख लोगों को टीके की दोनों खुराक मिली है।

उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली में मंगलवार शाम के बाद से 18 साल से 44 साल तक के आयुवर्ग के लिए कोविशील्ड का केवल तीन दिन का भंडार बचा है, हम केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि इस वर्ग के लिए तत्काल टीके की अधिक खुराक उपलब्ध कराएं।’’

उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने की स्थिति में शहर की सरकार को अगले सप्ताह से टीकाकरण अभियान रोकना पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?