लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने निगरानी, जांच के प्रयास मजबूत करने के लिए चार राज्यों में उच्च स्तरीय टीमें भेजीं

By भाषा | Updated: November 19, 2020 17:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवम्बर केंद्र ने हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और मणिपुर के लिए उच्चस्तरीय टीमें रवाना की हैं जहां वे उन जिलों का दौरा करेंगी जहां कोविड​​-19 के अधिक मामले सामने आ रहे हैं। ये टीमें साथ ही संक्रमण के मामलों की रोकथाम, निगरानी, ​​जांच और कुशल नैदानिक ​​प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में राज्यों के प्रयासों को मजबूत करेंगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली में प्रतिदिन सामने आने वाले नए कोविड​​-19 मामलों और मौतों की संख्या में वृद्धि का प्रभाव एनसीआर क्षेत्रों में देखा जा रहा है, जहां कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है।

नयी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया हरियाणा के लिए तीन सदस्यीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं जबकि डॉ. वी के पॉल, सदस्य (स्वास्थ्य), नीति अयोग राजस्थान के लिए टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि डॉ. एस के सिंह, निदेशक (एनसीडीसी) गुजरात के लिए टीम का नेतृत्व कर रहे हैं जबकि डॉ. एल. स्वास्तिचरण, अतिरिक्त डीडीजी, डीएचजीएस मणिपुर की टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

टीमें उन जिलों का दौरा करेंगी जहां कोविड-19 के अधिक मामले सामने आ रहे हैं और संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण उपायों, निगरानी, ​जांच और संक्रमित मामलों के कुशल नैदानिक ​​प्रबंधन के राज्यों के प्रयासों को मजबूत करने की दिशा में सहयोग करेंगी।

मंत्रालय ने कहा कि केंद्रीय टीमें समय पर जांच और अन्य संबंधित चुनौतियों का प्रभावी ढंग से प्रबंधन करने के लिए मार्गदर्शन करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए