लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने उच्च न्यायालय में कहा : ऑस्ट्रेलिया में महिला के बेटे के इलाज के लिए सहयोग कर रहे हैं

By भाषा | Updated: June 16, 2021 22:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून केंद्र सरकार ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में कहा कि वह उस महिला की हरसंभव सहायता कर रही है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे अपने बेटे के उपचार में सहयोग करने का निर्देश देने का आग्रह किया है।

मामले की सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति नवीन चावला ने केंद्र के वकील की दलील पर गौर किया कि भारतीय दूतावास मामले को देख रहा है और बेहतर सहयोग के लिए तीन अधिकारियों को इस काम में लगाया गया है।

अदालत ने मामले में सुनवाई की अगली तारीख 18 जून तय की और केंद्र से कहा कि इस सिलसिले में उठाए गए आगे के कदमों से उसे अवगत कराए।

केंद्र सरकार के वकील अजय दिग्पाल ने कहा कि भारतीय मूल के एक डॉक्टर को ऑस्ट्रेलिया के अस्पताल में रोगी की निगरानी के लिए कहा गया है और चूंकि वीजा जारी करना राजनयिक मामला है इसलिए वह कोई वादा नहीं कर सकते लेकिन बातचीत जारी है।

उन्होंने कहा कि भारतीय अधिकारी महिला के बेटे की बेहतर देखभाल में लगे हुए हैं।

विधवा महिला ने विदेश मंत्रालय को निर्देश देने का अनुरोध किया है कि मेलबर्न के एक अस्पताल में भर्ती उसके बेटे का हरसंभव चिकित्सीय सहयोग किया जाए जिसकी किडनी फेल हो चुकी है और उसे डायलिसिस की जरूरत है तथा वह काफी गंभीर स्थिति में पहुंच गया है।

महिला इंद्रजीत कौर ने कहा कि उनका बेटा अर्शदीप सिंह 2018 में उच्च शिक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया गया था और नौ जून 2021 को उन्हें पता चला कि वह वहां के एक अस्पताल में भर्ती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू