लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी के बीच केंद्र ने जम्मू से सीएपीएफ की 10 कंपनियों को हटाया, नौ इकाइयों को महाराष्ट्र भेजा

By भाषा | Updated: May 16, 2020 20:57 IST

मंत्रालय ने त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) की चार, सीआरपीएफ की दो और सीआईएसएफ की तीन इकाइयों को महाराष्ट्र भेजने का आदेश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे आरएएफ की मुंबई स्थित इकाई से चार कंपनियों को तैनात किए जाने का आदेश दिया गया है।राज्य के पुलिसकर्मी रात-दिन काम कर रहे हैं और कई जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 10 कंपनियों को हटाने और ऐसी नौ इकाइयों को महाराष्ट्र भेजने का शनिवार को आदेश जारी किया। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू क्षेत्र से 1,000 से अधिक जवानों की 10 इकाइयों को हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में तैनात अर्द्धसैनिक बलों की किसी इकाई को छुआ नहीं गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश के मुताबिक, इन 10 इकाइयों में तीन-तीन इकाई केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस से हैं, जबकि दो-दो इकाई केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) से हैं। इस बीच, मंत्रालय ने त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) की चार, सीआरपीएफ की दो और सीआईएसएफ की तीन इकाइयों को महाराष्ट्र भेजने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के लिए पांच कंपनियां जम्मू से बुलाई गई हैं और आरएएफ की मुंबई स्थित इकाई से चार कंपनियों को तैनात किए जाने का आदेश दिया गया है।

राज्य ने कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान पुलिस बल पर काम के अत्यधिक बोझ का हवाला देते हुए उसे राहत देने के लिए हाल ही में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 20 कंपनियों को तैनात किए जाने की मांग की थी।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि राज्य के पुलिसकर्मी रात-दिन काम कर रहे हैं और कई जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, ऐसे में इन्हें आराम दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने ट्विटर पर जारी एक वीडियो संदेश में कहा, '' ईद का त्योहार भी करीब है और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह सुनिश्चित करना होगा। इसके लिए पुलिस को थोड़ा आराम चाहिए। हालांकि, हमने केंद्र से सीएपीएफ की 20 कंपनी तैनात किए जाने का अनुरोध किया है।'' 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित