लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने जेजेएम के कार्यान्वयन के लिये 15 राज्यों को 5,968 करोड़ रुपये जारी किये

By भाषा | Updated: May 17, 2021 20:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई जल शक्ति मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि केंद्र ने जल जीवन मिशन (जेजेएम) के कार्यान्वयन के लिए 15 राज्यों को 5,968 करोड़ रुपये जारी किये हैं, जो इस वित्तीय वर्ष में जारी की जाने वाली चार किस्तों में से पहली है।

बाकी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को राशि जारी किये जाने के लिए अपने प्रस्ताव राष्ट्रीय जल जीवन मिशन को भेजने को कहा गया है।

जल जीवन मिशन के तहत आवंटित केंद्रीय निधि में से 93 प्रतिशत जल आपूर्ति बुनियादी ढांचे के विकास पर, पांच प्रतिशत समर्थन गतिविधियों पर और दो प्रतिशत जल गुणवत्ता की निगरानी और निगरानी गतिविधियों पर उपयोग किया जाना है।

केंद्र द्वारा धनराशि राज्यों में उपलब्ध कराए गए पानी के कनेक्शन और उपलब्ध केंद्रीय निधियों के उपयोग और राज्य के हिस्से के मिलान के आधार पर जारी की जाती है।

राज्यों को केंद्रीय निधि जारी होने के 15 दिनों के भीतर उनके हिस्से के साथ जारी केंद्रीय धन को एकल नोडल खाते में स्थानांतरित करना होगा।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन के लिए 15 राज्यों को 5,968 करोड़ रुपये जारी किए हैं। यह इस वित्तीय वर्ष में जारी होने वाली चार किश्तों में से पहली किस्त है।’’

जल जीवन मिशन के लिए बजटीय आवंटन 2021-22 में उल्लेखनीय रूप से बढ़कर 50,011 करोड़ रुपये हो गया है।

इसके अलावा, पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई) को "जल और स्वच्छता" सेवाओं के लिए 26,940 करोड़ रुपये का 15वां वित्त आयोग से जुड़ा अनुदान भी उपलब्ध होगा।

जल जीवन मिशन की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त, 2019 को की थी, जिसका उद्देश्य 2024 तक हर ग्रामीण घर में नल से जलापूर्ति सुनिश्चित करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब