लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने कोविड के कारण सात-आठ गुना अधिक मौत होने के दावे वाली रिपोर्ट खारिज की

By भाषा | Updated: July 27, 2021 23:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जुलाई केंद्र ने मंगलवार को उस अध्ययन पर आधारित मीडिया में आई खबरों को पूरी तरह भ्रामक करार देकर खारिज किया, जिसमें यह दावा किया गया है कि भारत में महामारी की दो लहरों के दौरान कम से कम 27 लाख से 33 लाख कोविड-19 मरीजों की मौत हुई।

यह आरोप '' एक वर्ष में कम से कम 27 प्रतिशत अधिक मृत्यु दर की ओर इशारा करने वाले'' तीन अलग-अलग डेटाबेस का हवाला देते हुए लगाया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इन खबरों में यह भी 'निष्कर्ष' निकाला गया कि भारत की कोविड से होने वाली मृत्यु दर आधिकारिक रूप से दर्ज की गई मौतों से लगभग सात-आठ गुना अधिक हो सकती हैं और यह दावा किया गया कि '' इनमें से अधिकांश अतिरिक्त मौत संभवतः कोविड-19 के कारण हुई हैं।''

मंत्रालय ने कहा, '' गलत सूचनाओं वाली ऐसी खबरें पूरी तरह भ्रामक हैं।''

बयान में कहा गया कि यह स्पष्ट किया जाता है कि केंद्र सरकार कोविड से जुड़े आंकड़ों के प्रबंधन के प्रति अपने दृष्टिकोण में पारदर्शी रही है और कोविड-19 से संबंधित सभी मौतों को दर्ज करने वाली एक मजबूत प्रणाली पहले से मौजूद है। सभी राज्यों और केन्द्र-शासित प्रदेशों को नियमित आधार पर इन आंकड़ों को अद्यतन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता