लाइव न्यूज़ :

केन्द्र ने जंगली सूअरों को मारने की अनुमति मांगने के केरल के अनुरोध को खारिज किया

By भाषा | Updated: November 22, 2021 15:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली/ तिरुवनंतपुरम, 22 नवंबर केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने जंगली सूअरों को हिंसक जानवर घोषित करने की अनुमति मांगने के केरल सरकार के अनुरोध को सोमवार को खारिज कर दिया और कहा कि लोगों को जानवर को मारने की अनुमति देने से फायदे से अधिक नुकसान होगा।

केरल के वन मंत्री एके शशींद्रन ने कहा केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने आश्वासन दिया है कि मंत्रालय इस स्थिति से निपटने के लिए अन्य तरीकों पर विचार करेगा।

शशींद्रन ने सोमवार को नयी दिल्ली में यादव से मुलाकात की और राज्य में वन क्षेत्र के निकट स्थित गांवों में जंगली सूअरों के बढ़ते उत्पात का मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा कि राज्य के कृषक समुदाय ने सरकार से जंगली सूअरों को हिंसक जानवर घोषित करने का आग्रह किया है क्योंकि इन जानवरों के कारण फसलों के नुकसान से किसानों की आजीविका प्रभावित हो रही है।

केरल के मंत्री ने दिल्ली में यादव के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘ इस बात की जानकारी केन्द्रीय मंत्री को दी गई। उन्होंने कहा कि लोगों को जानवरों को मारने की अनुमति देने से फायदे से अधिक नुकसान होगा। उन्होंने इस परेशानी से निपटने और लोगों की मदद के लिए अन्य विकल्पों पर विचार करने का आश्वासन दिया है।’’

गौरतलब है कि केरल उच्च न्यायालय ने इस साल जुलाई में कुछ किसानों के कृषि भूमि क्षेत्र में जंगली सूअरों को मारने की अनुमति दी थी क्योंकि राज्य सरकार द्वारा इस समस्या से निपटने के लिए उठाए गए कदमों का कोई खास असर नहीं हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो