लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने 600 सिख श्रद्धालुओं को पाकिस्तान जाने की अनुमति देने से किया इनकार

By भाषा | Updated: February 17, 2021 21:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 फरवरी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान में सुरक्षा और कोविड-19 की स्थिति का हवाला देते हुए वहां गुरुद्वारा जाने के इच्छुक 600 सिख श्रद्धालुओं को अनुमति देने से बुधवार को इनकार कर दिया। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) को एक पत्र में गृह मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान में सुरक्षा की स्थिति अब भी प्रतिकूल है और वहां पर भारतीय नागरिकों को खतरा है।

इसके अलावा, पाकिस्तान में कोविड-19 महामारी से अब तक पांच लाख लोग संक्रमित हुए हैं और संक्रमण से 10,000 लोगों की जान गयी है। मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान में स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचा भी पर्याप्त नहीं है।

मंत्रालय ने कहा है कि महामारी के कारण मार्च 2020 से ही भारत और पाकिस्तान के बीच यात्रियों का आवागमन और व्यापार सेवा भी रोक दी गयी है।

इन कारणों का हवाला देते हुए गृह मंत्रालय ने एसजीपीसी को बताया कि उसने शुक्रवार को पाकिस्तान जाने के इच्छुक 600 श्रद्धालुओं के जत्थे को अनुमति नहीं देने का फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग