लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने महाराष्ट्र के आक्सीजन आवंटन में 50 मीट्रिक टन की कमी की: टोपे

By भाषा | Updated: May 6, 2021 20:49 IST

Open in App

मुंबई, छह मई महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र ने महाराष्ट्र को कर्नाटक से तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन की आपूर्ति में 50 मीट्रिक टन की कमी कर दी है और इस कदम का कोविड​​-19 रोगियों के उपचार पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।

टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र को तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन की आपूर्ति में कमी का मुद्दा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के समक्ष उठाया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश में कोविड-19 के सर्वाधिक मरीज महाराष्ट्र में उपचाराधीन हैं।

टोपे ने यहां संवाददाताओं से कहा कि केंद्र सरकार ने कर्नाटक से महाराष्ट्र को तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन के आवंटन में 50 टन की कमी कर दी।

उन्होंने कहा, ‘‘इसका महाराष्ट्र में कोविड-19 रोगियों के चल रहे उपचार पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और संबंधित अन्य अधिकारियों के साथ इस मुद्दे को उठाना आवश्यक है।’’

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कोरोना वायरस के गंभीर रोगियों के उपचार में इस्तेमाल होने वाली जीवनरक्षक गैस का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेशर स्विंग एड्सॉर्पशन (पीएसए) चिकित्सकीय ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान समय में महाराष्ट्र 1,750 टन (चिकित्सकीय) ऑक्सीजन का इस्तेमाल कर रहा है।’’

उन्होंने कहा कि राज्य के लिए आशा की एकमात्र किरण 28 पीएसए संयंत्रों की स्थापना है। उन्होंने कहा कि राज्य ने 150 पीएसए संयंत्रों के लिए आर्डर दिए हैं जो आने वाले दिनों में शुरू होंगे।

टोपे ने कहा कि यदि ऑक्सीजन की आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो हम गंभीर कमी का सामना करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें इस अवधि में (जब तक कि पीएसए संयंत्र कार्य करना शुरू नहीं करते) केंद्र से अधिक ऑक्सीजन मिलनी आवश्यक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा