लाइव न्यूज़ :

केंद्र को 19 सितंबर तक कोविशील्ड की 65.25 करोड़ खुराक, कोवैक्सीन की 9.1 करोड़ खुराक मिली

By भाषा | Updated: October 1, 2021 18:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर केंद्र सरकार को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) से कोरोना रोधी कोविशील्ड टीके की 65.25 करोड़ से अधिक खुराक और भारत बायोटेक से कोवैक्सीन की 9.1 करोड़ खुराक 19 सितंबर तक प्राप्त हुई है। आधिकारिक दस्तावेजों में यह जानकारी दी गई है।

एसआईआई ने सितंबर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को कोविशील्ड की 20.29 लाख खुराक की आपूर्ति की है। अगस्त में पुणे स्थित फर्म में सरकार और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह द्वारा इन टीकों की आपूर्ति करने की प्रतिबद्धता जताई गई थी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एसआईआई ने सरकार को सूचित किया है कि वह अक्टूबर में कोविशील्ड की लगभग 22 करोड़ खुराक की आपूर्ति करने में सक्षम होगा।

केंद्र ने ‘वैक्सीन मैत्री’ कार्यक्रम के तहत चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में अतिरिक्त टीकों के निर्यात को फिर से शुरू करने की घोषणा की है।

पुणे स्थित दवा कंपनी ने अपनी कोविशील्ड निर्माण क्षमता को प्रति माह 20 करोड़ से अधिक खुराक तक बढ़ाया है।

सिंह ने सरकार को यह आश्वासन भी दिया है कि 31 दिसंबर तक पुणे स्थित फर्म हाल के ऑर्डर के तहत कोविशील्ड की 66 करोड़ खुराक की आपूर्ति कर देगी और वर्ष 2021 में टीके की खुराकों की आपूर्ति का उसका आंकड़ा 130 करोड़ से अधिक हो जाएगा।

गौरतलब है कि राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में कोविड रोधी टीके की 89 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं