लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी पर राजनीति की, मौतों को छिपाने का प्रयास किया : जैन

By भाषा | Updated: September 22, 2021 15:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को केंद्र पर आरोप लगाया कि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के दौरान यहां ऑक्सीजन की कमी पर उसने (केंद्न ने) राजनीति की और कथित तौर पर ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई मौतों की जांच के लिए प्रदेश सरकार द्वारा समिति गठित किए जाने को रोकने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में यह बात कही। एक दिन पहले दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा था कि कथित चिकित्सकीय ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई मौतों की जांच के लिए आप सरकार द्वारा उच्च स्तरीय समिति के गठन में उसे कोई दिक्कत दिखाई नहीं दे रही है।

जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार ने जून में चार सदस्यीय समिति का गठन किया था जिसमें चिकित्सा विशेषज्ञ भी शामिल थे और फाइल को मंजूरी के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल के पास भेजा गया।

उन्होंने आरोप लगाए कि केंद्र ने उपराज्यपाल कार्यालय के माध्यम से इसे रोकने का प्रयास किया।

जैन ने आरोप लगाए, ‘‘केंद्र ने ऑक्सीजन संकट के मुद्दे पर भी राजनीति की और संसद में भी कहा कि ऑक्सीजन की कमी से मौत होने की कोई खबर नहीं है।’’

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने ‘‘मौतों को छिपाने का प्रयास कर गलत काम किया है’’ जो जीवन रक्षक गैस की कमी के कारण हुई होगी। उन्होंने कहा कि अदालत ने अब समिति के गठन के लिए रास्ता साफ कर दिया है।

जैन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस समिति का काम ऑक्सीजन की कमी के कारण किसी भी व्यक्ति की मौत होने का दावा किए जाने की जांच करने का है, चाहे वह मौत घर में हुई हो या अस्पताल में। समिति जांच करेगी और पांच लाख रुपये तक के मुआवजा की अनुशंसा करेगी। यह किसी चिकित्सीय लापरवाही की जांच नहीं करेगी, जो चिकित्सा परिषद का काम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है