लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने एसआईआई को दिसंबर तक आपूर्ति के लिए कोविशील्ड की 66 करोड़ खुराक का ऑर्डर दिया

By भाषा | Updated: September 9, 2021 19:56 IST

Open in App

(पायल बनर्जी)

नयी दिल्ली, नौ सितंबर केंद्र सरकार ने कोविशील्ड की 66 करोड़ खुराकों की दिसंबर तक आपूर्ति करने के लिए सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) को एक खरीद ऑर्डर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

खरीद ऑर्डर तब दिया गया जब एसआईआई में सरकार एवं नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को मंगलवार को जानकारी दी कि कंपनी सितंबर महीने में कोविशील्ड की 20.29 करोड़ खुराकों की आपूर्ति करने में सक्षम होगी।

पुणे स्थित कंपनी ने कोविशील्ड की उत्पादन क्षमता बढ़ाकर प्रति महीने 20 करोड़ खुराक से अधिक कर दी है।

इस संबंध में एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोवैक्सीन की 28.50 करोड़ खुराकों की आपूर्ति के लिए जुलाई में भारत बायोटेक को एक ऑर्डर दिया था, लेकिन कंपनी अब तक उनकी आपूर्ति शुरू नहीं कर पाई है।

सूत्र ने बताया कि भारत बायोटेक कोवैक्सीन की पांच करोड़ खुराकों की आपूर्ति पूरी करने के करीब है, जिसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने 12 मार्च को एक ऑर्डर दिया था।

उन्होंने बताया कि मंत्रालय ने अगस्त से दिसंबर के बीच कोविशील्ड की 37.50 करोड़ खुराकों के लिए ऑर्डर दिया था और एसआईआई मध्य सितंबर तक यह आपूर्ति पूरी करने जा रही है।

उल्लेखनीय है कि 31 अगस्त को सिंह ने नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वी. के. पॉल और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण को अपने पत्राचार में बताया था कि एसआईआई ने अकेले ही कोविशील्ड की 60 करोड़ से अधिक खुराकों की आपूर्ति की है।

उन्होंने कहा था कि इन 60 करोड़ खुराकों में जनवरी में 2.1 करोड़, फरवरी में 2.5 करोड़, मार्च में 4.73 करोड़ से अधिक, अप्रैल में 6.25 करोड़ से अधिक, मई में 5.96 करोड़ से अधिक, जून में 9.68 करोड़ से अधिक, जुलाई में 12.37 करोड़ से अधिक और अगस्त में 16.92 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध कराई गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो