लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान से आये हिंदू प्रवासी परिवारों के लिए बिजली कनेक्शन की याचिका का केंद्र ने किया विरोध

By भाषा | Updated: October 21, 2021 21:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर केंद्र ने दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा है कि पाकिस्तान से पलायन करके आए हिंदुओं के 200 परिवार उत्तर दिल्ली में सेना की एक जमीन पर ‘अवैध’ शिविरों में रह रहे हैं और उनके लिए बिजली कनेक्शन की याचिका को गलत समझकर खारिज कर देना चाहिए।

केंद्र ने कहा कि अगस्त 2018 में उसने कथित भूमि को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) को हस्तांतरित करने के लिए मंजूरी दी थी और वहां अनधिकृत अतिक्रमण हटाने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहा है।

रक्षा मंत्रालय मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल की अध्यक्षता वाली पीठ द्वारा केंद्र, दिल्ली सरकार तथा अन्य को एक याचिका पर सितंबर में जारी नोटिस पर जवाब दे रहा था। याचिका पाकिस्तान से आये हिंदू प्रवासियों के 200 परिवारों से जुड़ी थी जो उत्तर दिल्ली के आदर्श नगर क्षेत्र में दिल्ली जल बोर्ड मैदान में रह रहे हैं।

पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आये ‘अल्पसंख्यक प्रवासियों’ के कल्याण के लिए काम करने वाले हरिओम नामक व्यक्ति ने याचिका दाखिल की थी।

याचिका पर जवाब देते हुए केंद्र ने कहा, ‘‘मौजूदा याचिका में उत्तर दिल्ली में आदर्श नगर के शाह आलम रोड पर दिल्ली जल बोर्ड मैदान में इस समय रहने वाले 200 हिंदू अल्पसंख्यक प्रवासी परिवारों के लिए बिजली कनेक्शन का अनुरोध किया गया है। मौजूदा याचिका गलत है क्योंकि इस भूमि पर स्थापित शिविर अवैध हैं और रक्षा भूमि पर अतिक्रमण करके बनाये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल