लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में डेनमार्क के सहयोग से डेयरी क्षेत्र में स्थापित होगा उत्कृष्टता केंद्र

By भाषा | Updated: March 6, 2021 20:17 IST

Open in App

जयपुर, छह मार्च राजस्थान में डेनमार्क के सहयोग से डेयरी क्षेत्र में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा। राज्य सरकार के एक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार डेनमार्क के राजदूत फ्रेड्डी स्वाने की यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शनिवार को हुई मुलाकात के दौरान इस संबंध में चर्चा हुई।

स्वाने ने कहा कि पशुपालकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए डेयरी विज्ञान व तकनीकी के क्षेत्र में डेनमार्क की विशेषज्ञता का लाभ राजस्थान को उपलब्ध कराने के लिए पूरा सहयोग दिया जाएगा। बैठक में जल संरक्षण व जल शुद्धिकरण के क्षेत्र में भी डेनमार्क से सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

गहलोत ने राज्य में निवेश के अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने के लिए कांग्रेस सरकार द्वारा पिछले दो साल में उठाए गए विभिन्न कदमों से उन्हें अवगत कराया।

उन्होंने डेनमार्क की कम्पनियों को राजस्थान में निवेश के लिए भी आमंत्रित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर