लाइव न्यूज़ :

केंद्र किसानों की बात सुनने का इच्छुक नहीं: कनिमोझी

By भाषा | Updated: September 20, 2021 17:47 IST

Open in App

चेन्नई, 20 सितंबर द्रमुक नेता और संसद सदस्य कनिमोझी ने सोमवार को किसानों के सामने आ रही समस्याओं को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

नरेंद्र मोदी सरकार पर कानून बनाने और लोगों की भलाई नहीं करने वाली पहल शुरू करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इसने छात्रों को भी नहीं बख्शा है क्योंकि इसने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) का आयोजन जारी रखा है।

उन्होंने कृषि कानूनों को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए कहा, “सबसे बड़ा मुद्दा यह है कि केंद्र मुद्दों को हल नहीं करना चाहता...वह किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए तैयार ही नहीं है।”

विपक्षी दलों द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत यहां ऐसे प्रदर्शन का नेतृत्व करने के बाद कनिमोझी ने कृषि कानूनों को लेकर केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वे तीनों (नए कृषि कानून) किसानों के हित के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि जब अर्थव्यवस्था गिर रही है तो सरकार ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि करने का फैसला किया है।

कनिमोझी ने कहा, “जब अर्थव्यवस्था में गिरावट के बावजूद ईंधन और एलपीजी की कीमतें बढ़ जाती हैं तो लोग दिन-प्रतिदिन के जीवन का प्रबंधन कैसे कर सकते हैं? सरकार ने सत्ता में आने से पहले कई नौकरियां पैदा करने का वादा किया था, लेकिन उसने कोई रोजगार सृजन नहीं किया।”

उन्होंने कहा, “हमने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ महिला शाखा के साथ, द्रमुक के संघर्ष के साथ, अपना विरोध दर्ज कराया है।”

द्रमुक की युवा शाखा के सचिव उदयनिधि स्टालिन ने शहर में प्रदर्शन का नेतृत्व किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र की आलोचना करते हुए नारेबाजी की और पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दाम स्थिर करने के लिये कदम उठाने की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह