लाइव न्यूज़ :

केंद्र दिल्ली में 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आपूर्ति कायम रखे: सिसोदिया

By भाषा | Updated: May 8, 2021 16:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मई दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को केंद्र से अनुरोध किया कि वह राष्ट्रीय राजधानी में 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति कायम रखे।

उन्होंने दावा किया कि गत दो दिनों में दिल्ली को की जा रही ऑक्सीजन आपूर्ति में कमी आई है।

संवाददाताओं से ऑनलाइन बातचीत करते हुए सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली को इस समय 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत है। दिल्ली को पहली बार पांच मई को 730 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई। वह इसके लिए केंद्र को धन्यवाद देते हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘ हालांकि, छह मई को आपूर्ति में कमी आई और यह 577 मीट्रिक टन रही जबकि सात मई को इसमें और कमी आई और यह 487 मीट्रिक टन रह गई। 700 मीट्रिक टन से कम आपूर्ति होने पर हमारे के लिए अस्पतालों की जरूरत को पूरा करना मुश्किल है।’’

उप मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार दिल्ली सरकार से सहयोग करेगी और कोविड-19 संकट को देखते हुए रोजाना 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो