लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 को लेकर केंद्र-महाराष्ट्र को दोषारोपण में समय नहीं गंवाना चाहिए : उप मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: April 10, 2021 19:52 IST

Open in App

पुणे, 10 अप्रैल महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस के मामलों में तेज बढ़ोतरी से निपटने को लेकर राज्य और केंद्र सरकार को दोषारोपण में समय नहीं गंवाना चाहिए।

राज्य में महामारी की स्थिति पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पवार ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर से बात की और मंत्री ने वेंटिलेटर की आपूर्ति में मदद का आश्वासन दिया।

पवार ने सूचित किया कि जावडेकर ने कहा कि वह थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे से बात करेंगे ताकि कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए सैन्य अस्पतालों में बिस्तर निर्धारित किए जाएं।

पुणे जिले में टीकाकरण अभियान पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजाना एक लाख लाभार्थियों को टीका देने का लक्ष्य तय किया गया है। फिलहाल हर दिन 85,000 खुराकें दी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो