लाइव न्यूज़ :

केंद्र कश्मीरियों को आतंकित कर खामोश करने के तरीके का अन्य हिस्सों में भी इस्तेमाल कर रहा:महबूबा

By भाषा | Updated: January 29, 2021 16:32 IST

Open in App

श्रीनगर, 29 जनवरी पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर शुक्रवार को आरोप लगाया कि वह कश्मीरियों को आतंकित कर खामोश करने के तरीके का किसान आंदोलन और देश के अन्य हिस्सों में भी बखूबी इस्तेमाल कर रही है।

महबूबा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘दमनकारी कानूनों के जरिए कश्मीरियों को आतंकित कर खामोश करने के भारत सरकार के तरीके को देश के अन्य हिस्सों में भी विस्तारित किया जा रहा है। चाहे यह सीएए (संशोधित नागरिकता कानून) हो, या फिर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन हो, दोनों को ही राष्ट्र-विरोधी करार दे दिया गया है तथा यूएपीए (गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम कानून) जैसे आतंकवाद-रोधी कानून इन शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को कुचलने के लिए लागू किये जा रहे हैं। ’’

पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री रह चुकीं महबूबा केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों का मुखर विरोध कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को इन कानूनों को रद्द कर देना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi AQI: दिल्ली में गैर बीएस-6 निजी वाहनों की एंट्री बंद, ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’ लागू; बढ़ते प्रदूषण के बाद सख्ती

विश्वभगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सर्वोच्च अदालत ने भारत प्रत्यर्पण दी की मंजूरी

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर: लाइफस्टाइल में बदलाव और देर से शादी से बढ़ रही इनफर्टिलिटी

भारतये प्रस्तावित ग्रिड सपोर्ट शुल्क बिल्कुल ही नाजायज होगा

स्वास्थ्यआम आदमी को कंगाल बनाता बीमारियों का महंगा इलाज 

भारत अधिक खबरें

भारतदेश में 216 बड़े बांधों की सुरक्षा को लेकर गंभीर स्थिति?, गंभीर खामियां, तत्काल मरम्मत की जरूरत

भारतBMC Elections 2026: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 2026 के नगर निगम चुनावों के लिए करेंगे संयुक्त रैलियां? संजय राउत ने दी बड़ी अपडेट

भारतBMC Elections 2026: नवाब मलिक के नेतृत्व विवाद को लेकर बीजेपी के गठबंधन से इनकार के बीच एनसीपी अकेले चुनाव लड़ने को तैयार

भारतUP: दो साल में भी योगी सरकार नहीं खोज पायी नया लोकायुक्त, जनवरी 2024 में खत्म हो गया था वर्तमान लोकायुक्त का कार्यकाल

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है