लाइव न्यूज़ :

केंद्र आढ़तियों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा है : अमरिंदर सिंह

By भाषा | Updated: December 19, 2020 22:13 IST

Open in App

चंडीगढ़, 19 दिसंबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र आयकर विभाग के छापों के जरिए आढ़तियों को ‘‘डराने-धमकाने’’ की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने आगाह किया कि इस तरह के कदमों से भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा और बढ़ेगा।

सिंह ने यहां एक बयान में कहा कि जवाब का इंतजार किए बिना और नोटिस जारी करने के महज चार दिन के भीतर पंजाब के कई आढ़तियों के परिसरों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की।

उन्होंने दावा किया कि यहां तक कि सामान्य प्रक्रिया के रूप में स्थानीय पुलिस को सूचित तक नहीं किया गया और आयकर विभाग की टीमों की छापेमारी के दौरान सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का इस्तेमाल किया गया।

सिंह ने कहा कि छापों के जरिए आढ़तियों को ‘‘डराने-धमकाने’’ की कोशिश की जा रही है और इस तरह की ‘‘दमनकारी’’ कार्रवाई का भाजपा के लिए उल्टा परिणाम होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल