लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया में बेटे के इलाज के लिये महिला की मदद को कदम उठा रहा है केंद्र : उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: June 18, 2021 17:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली,18 जून दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को इस बात पर संज्ञान लिया कि केंद्र उस मां की मदद करने के लिये हर संभव कदम उठा रहा है, जिसने जानलेवा बीमारी से पीड़ित अपने बेटे के ऑस्ट्रेलिया में इलाज की निगरानी और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिये दिशानिर्देश का अनुरोध किया था।

केंद्र की तरफ से अदालत को बताया गया कि कोविड-19 वैश्विक बीमारी की वजह से जरूरी वीजा और यात्रा छूट मंजूरी फॉर्म ऑस्ट्रेलियाई दूतावास द्वारा मां को दे दिए गए हैं।

न्यायमूर्ति नवीन चावला ने कहा, “उपरोक्त के मद्देनजर, मैं पाता हूं कि सरकार इस मामले में सक्रियता से कदम उठा रही है। याचिका निस्तारित करते हुए याचिकाकर्ता को यह स्वतंत्रता दी जाती है कि आवश्यकता पड़ने पर वह नई याचिका दायर कर सकती है।”

केंद्र सरकार के स्थायी अधिवक्ता अजय दिगपाल ने अदालत को बताया कि यद्यपि महिला को वीजा व यात्रा छूट उपलब्ध करा दी गई है, लेकिन अब उन्हें परिवार की तरफ से एक नया आवेदन मिला है, जिसमें बेटे को वापस भारत लाने के लिये इंतजाम करने का अनुरोध किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले को देख रही है और परिवार को हर संभव सहायता कर रही है।

महिला की तरफ से पेश हुए अधिवक्ता गुरिंदर पाल सिंह ने कहा कि बेटे की भारत वापसी का अनुरोध वैकल्पिक है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के लिये कोई उड़ान नहीं है और वीजा मिलने के बावजूद मां वहां जा पाने में अक्षम है।

केंद्र ने पूर्व में भी अदालत को बताया था कि भारतीय वाणिज्य दूतावास इस मामले को देख रहा था और इसके लिये विशेष रूप से तीन अधिकारियों को लगाया गया है जिससे उन्हें मदद मिल सके और ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के एक चिकित्सक को भी अस्पताल में मरीज को देखने को कहा गया है।

एक विधवा महिला ने याचिका में विदेश मंत्रालय को यह निर्देश देने का अनुरोध किया था कि वह मेलबर्न के एक अस्पताल में भर्ती उसके बेटे को सभी सहायता उपलब्ध कराए और इलाज पर नजर रखे। महिला के बेटे के गुर्दे खराब हैं और उसको डायलिसिस की आवश्यकता रहती है, फिलहाल उसकी हालत गंभीर है।

महिला इंदरजीत कौर ने बताया कि उनका बेटा अर्शदीप सिंह 2018 में पढ़ाई के लिये छात्र वीजा पर ऑस्ट्रेलिया गया था और उन्हें नौ जून 2021 को पता चला कि वह वहां के एक अस्पताल में भर्ती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं