लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के परिवर्तन के लिए कई पहल कर रहा है केंद्र :कानून राज्य मंत्री

By भाषा | Updated: October 7, 2021 00:55 IST

Open in App

जम्मू, छह अक्टूबर केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने बुधवार को कहा कि केंद्र जम्मू-कश्मीर में हर क्षेत्र में बदलाव लाने और इस केंद्र शासित प्रदेश को सुनहरे भविष्य की ओर बढ़ने में मदद करने के लिए कई पहल कर रहा है।

सीमावर्ती जिले राजौरी के दो दिवसीय दौरे का बुधवार को समापन करने वाले बघेल ने यह भी कहा कि केंद्र यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश कर रहा है कि विकास का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों तक पहुंचे।

अपनी यात्रा के दूसरे दिन, मंत्री ने राजौरी में टाउन हॉल का दौरा किया, जहां उन्होंने शहर को साफ रखने के वास्ते अथक प्रयासों के लिए सफाई कर्मियों को सम्मानित किया और स्वच्छ भारत मिशन में उनके योगदान के लिए उनकी सराहना की।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक तंत्र में जवाबदेही और पारदर्शिता लाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।

इस बीच, केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक बैठक में 43.17 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का ई-उद्घाटन किया।

जिला प्रशासनिक परिसर में आयोजित बैठक में बोलते हुए, उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए केंद्र के काम पर प्रकाश डाला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह