लाइव न्यूज़ :

केंद्र कश्मीरी नेताओं का दमन कर रहा : महबूबा ने पीडीपी नेता पारा की हिरासत पर कहा

By भाषा | Updated: January 27, 2021 15:45 IST

Open in App

श्रीनगर, 27 जनवरी पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी की युवा इकाई के अध्यक्ष वहीद उर रहमान पारा की गिरफ्तारी कश्मीरी नेताओं की स्थिति को बयां करती है। मुफ्ती ने दावा किया कि केंद्र अपने सामने नहीं झुकने वाले नेताओं का ‘‘दमन’’ कर रहा है।

आतंकी समूह हिज्बुल मुजाहिद्दीन का समर्थन करने के लिए नवीद बाबू-पुलिस उपाधीक्षक देविंदर सिंह मामले में जुड़ाव के लिए पारा को पिछले साल 25 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।

अपनी गिरफ्तारी के पहले नामांकन दाखिल करने वाले पारा पुलवामा से जिला विकास परिषद (डीडीसी) के लिए निर्वाचित हुए थे। डीडीसी सदस्य के तौर पर उन्होंने अब तक शपथ नहीं ली है।

इस महीने की शुरुआत में एनआईए की एक अदालत ने पारा को जमानत दे दी थी लेकिन जम्मू कश्मीर पुलिस की काउंटर इन्सरजेंसी कश्मीर (सीआईके) शाखा द्वारा उन्हें हिरासत में लिया गया था।

मुफ्ती ने कहा, ‘‘भारत सरकार द्वारा वहीद पर दमनात्मक कार्रवाई ऐसी स्थिति को बयां करती है जिसका सामना आज कश्मीरी नेता कर रहे हैं। भारतीय संविधान में भरोसा रखने वाले लोगों पर भरोसा नहीं रखा जा रहा और नहीं झुकने पर उन्हें सताया जा रहा है।’’

मुफ्ती ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘डीडीसी के लिए नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद वहीद पारा को गिरफ्तार किया गया। वह ऐसे परिवार से हैं जिनके दादा तिरंगा झंडा फहराते थे, जब कई कश्मीरी ऐसा नहीं करते थे। राजनीति में वहीद की रूचि युवावस्था में शुरू हुई थी।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘बचपन में वह स्थानीय विधायक के घर जाते थे और राजनीतिक बातचीत को सुनते थे। उनकी मां को डर लगता था कि वह किसी दिन राजनीति में आएंगे और आतंकियों का निशाना बनेंगे। असमय ही वहीद की मां का निधन हो गया।’’

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जिस व्यवस्था में पारा ने भरोसा किया, वह उनके खिलाफ प्रतिशोध के तहत काम कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग