लाइव न्यूज़ :

कश्मीर के लोगों को शक्तिहीन बना रहा है केंद्र : महबूबा

By भाषा | Updated: September 24, 2021 16:42 IST

Open in App

श्रीनगर, 24 सितंबर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के लोगों को ‘‘शक्तिहीन’’ बना रही है और वह उन पर आतंकवादियों के साथ संबंध होने का संदेह करती है जो कश्मीरियों को ‘‘अपमानित एवं बेदखल’’ करने का नया बहाना है।

वह हाल में कथित देश विरोधी गतिविधियों के आरोपों में छह सरकारी कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त किए जाने पर प्रतिक्रिया जता रही थीं।

महबूबा ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘जम्मू-कश्मीर के लोगों को शक्तिहीन बनाने के भारत सरकार के फरमान का अंत नहीं हो रहा है। भारत सरकार दावे करती रही है कि रोजगार पैदा करने के लिए वह निवेश कर रही है जबकि वह इस बात को जानते हुए सरकारी कर्मचारियों को सेवा से हटा रही है कि जम्मू-कश्मीर में आजीविका के लिए लोग सरकारी नौकरियों पर निर्भर हैं।’’

उन्होंने कहा कि कश्मीरियों को परेशान किया जाना केंद्र के ‘‘फर्जी दावे की पोल खोल रहा है कि जम्मू-कश्मीर में सब कुछ ठीक नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवादियों से संबंध नया बहाना है जिसका इस्तेमाल कश्मीरियों को अपमानित करने में किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता