लाइव न्यूज़ :

केंद्र जम्मू-कश्मीर के समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है: अजय भट्ट

By भाषा | Updated: September 10, 2021 22:51 IST

Open in App

श्रीनगर, 10 सितंबर केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने शुक्रवार को कुपवाड़ा जिले के दौरे के दौरान कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि भट्ट का उत्तरी कश्मीर में सीमावर्ती जिले का दौरा केंद्र शासित प्रदेश के लिए केंद्र के जनसंपर्क कार्यक्रम का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि रक्षा राज्य मंत्री ने जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों का दौरा किया और क्षेत्र में सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की। प्रवक्ता के मुताबिक, भट्ट ने वहां सेना के अधिकारियों और जवानों से बातचीत भी की।

प्रवक्ता ने बताया कि अग्रिम चौकियों के दौरे के बाद, भट्ट ने चोगुल में बागवानी बेस स्टेशन का दौरा किया, जहां उन्होंने बागवानों, किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) और स्थानीय पंचायती राज संस्थाओं (पीआरआई) के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।

कश्मीर को धरती का स्वर्ग बताते हुए भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार इस क्षेत्र, खासकर सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा का समग्र विकास करके इसके निष्कर्ष को बरकरार रखने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

मंत्री ने कहा कि विकास गतिविधियां बड़े पैमाने पर चल रही हैं। भट्ट पर्यटन राज्य मंत्री भी हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सीमा पर्यटन, पर्यावरण पर्यटन और बागवानी पर्यटन को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए