लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने बंगाल में भाजपा नेता मुकुल राय की वीआईपी सुरक्षा बढ़ाई

By भाषा | Updated: March 24, 2021 22:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मार्च पश्चिम बंगाल में चुनााव प्रक्रिया के दौरान भाजपा नेता मुकुल राय का वीआईपी सुरक्षा कवर ‘जेड’ श्रेणी का कर दिया गया है। यह जानकारी बुधवार को आधिकारिक सूत्रों ने दी।

राय (66) को अभी तक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की ‘वाई प्लस’ श्रेणी के तहत सुरक्षा मिली थी।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और नादिया जिले में कृष्णानगर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार राय की राज्य में ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा होगी।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ की वीआईपी सुरक्षा इकाई को राय की सुरक्षा में बढ़ोतरी करने का निर्देश दिया है।

अब उनकी सुरक्षा में 24 से 30 हथियारबंद कर्मी होंगे जो अलग-अलग पाली में काम करेंगे और चुनाव प्रचार के दौरान उनके साथ होंगे। साथ ही वे उनके आवास पर भी सुरक्षा मुहैया कराएंगे।

राय नवंबर 2017 में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे और पहले वह केंद्रीय रेल मंत्री भी रह चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे