लाइव न्यूज़ :

केन्द्र ने 27 करोड़ कार्यदिवसों के सृजन के लिए बंगाल का श्रम बजट बढ़ाया

By भाषा | Updated: November 26, 2021 19:57 IST

Open in App

कोलकाता, 26 नवंबर केन्द्र सरकार ने मनरेगा योजना के तहत 27 करोड़ कार्य दिवसों के सृजन के लक्ष्य से पश्चिम बंगाल के श्रम बजट को बढ़ा दिया है।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि एक वित्त वर्ष में 22 करोड़ कार्य दिवसों के सृजन का लक्ष्य प्राप्त करने और यहां तक कि सात महीने में उससे ज्यादा कार्य दिवसों के सृजन के लिए ममता बनर्जी सरकार ने भी इस फैसले को बढ़ावा दिया है।

पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री पुलक रॉय ने कहा कि राज्य सरकार ने हमेशा सुनिश्चित किया है कि लोगों को मनरेगा योजना का लाभ मिले।

संपर्क करने पर रॉय ने कहा, ‘‘यह सच है कि केन्द्र ने पश्चिम बंगाल का श्रम बजट बढ़ाकर 27 करोड़ श्रम दिवस कर दिया है। हमारा लगातार प्रयास रहा है कि ग्रामीण जनता को योजना के लाभ से वंचित ना होना पड़े।’’

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केन्द्र ने मौजूदा वित्त वर्ष में राज्य को 22 करोड़ कार्य दिवस दिए थे और पश्चिम बंगाल सरकार ने अक्टूबर के अंत तक सफलतापूर्वक 24.5 करोड़ कार्य दिवस पूरा कर लिया है।

अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह संख्या बढ़कर 24.84 करोड़ कार्य दिवस हो गई है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘इस सफलता ने केन्द्र सरकार को हमारा श्रम बजट बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया होगा।’’

उन्होंने बताया कि 24.84 करोड़ कार्य दिवसों में कुल 94.30 लाख लोगों को नौकरियां दी गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह