लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने उत्तराखंड के लिए जारी किए 700 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: April 1, 2021 19:19 IST

Open in App

देहरादून, एक अप्रैल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य में विभिन्न योजनाओं के लिए 700 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

यहां संवाददाताओं से डिजिटल रूप से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि समय पर योजना के साथ प्रस्ताव रखने के कारण राज्य को केंद्र से यह धनराशि मिली है। उन्होंने कहा कि इसमें से 375 करोड़ रुपये कल रात ही मिले हैं और आज की तारीख तक केंद्र द्वारा 700 करोड़ रुपये जारी किये गए हैं।

उन्होंने बताया कि इसमें नमामि गंगे परियोजना के तहत सफाई व्यवस्था के लिए 58 करोड़ रुपये जबकि कुंभ मेले के लिए 100 करोड़ रुपये भी शामिल हैं।

इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार भी व्यक्त किया।

हरिद्वार में बृहस्पतिवार को महाकुंभ की औपचारिक रूप से हुई शुरुआत का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने दोहराया कि 12 साल में एक बार होने वाले इस धार्मिक आयोजन के दौरान कोई सख्ती या रोकटोक नहीं की जाएगी और सभी को स्नान करने दिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ क्षेत्र की सीमाओं पर मास्क, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था की गई है जिससे इस महामारी के प्रसार को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में होने वाले शाही स्नानों में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आने की संभावना के मद्देनजर और अच्छी व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को कुंभ क्षेत्र की सीमाओं से स्नान घाटों तक पहुंचाने और स्नान के बाद वापस वहीं छोड़ने के लिए बसों की संख्या को चौगुना कर दिया गया है।

रावत ने कहा कि श्रद्धालुओं के अलावा साधु संतों के लिए भी महाकुंभ में अच्छी व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि पहली बार कुंभ के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गयी जिससे साधु संत बहुत प्रसन्न हैं जबकि उनकी जरूरत के हिसाब से उन्हें जमीनें भी आवंटित की गयी हैं।

उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित अमृत महोत्सव के लिए उन्होंने अधिकारियों को 75 दिन के कार्यक्रमों का एक कैलेंडर बनाने को कहा है जिसमें जिला स्तर तक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है