लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने कृषि कानूनों की अच्छाइयों के बारे में किसानों को अभी तक नहीं बताया है: जयंत चौधरी

By भाषा | Updated: February 16, 2021 22:55 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 16 फरवरी राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार अभी तक यह नहीं समझा पाई है कि नए कृषि कानूनों से किसानों को क्या लाभ होगा।

चौधरी ने मथुरा के मांट इलाके में महापंचायत को संबोधित करते हुए पेट्रोल, डीजल, उर्वरक, खाद और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, उत्तर प्रदेश में बिजली बिल में वृद्धि और गन्ना किसानों के लंबित बकाए समेत कई मामलों पर सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग पूछते हैं कि कानूनों में क्या गलत है, लेकिन मैं उनसे पूछता हूं कि कानूनों में क्या अच्छा है। केंद्र सरकार अभी तक यह नहीं समझा पाई है कि नए कृषि कानूनों से किसानों का क्या भला होगा।’’

यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस महीने में नौवीं महापंचायत है। राज्य भर में किसानों के साथ बैठकें कर रहे चौधरी ने दावा किया कि नए कानून किसानों की मदद करने के बजाए उन्हें ‘‘तबाह’’ कर देंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर कानून नहीं बना रही है। किसानों की फसलों को मिट्टी के भाव खरीदा जा रहा है।’’

खासकर पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसान केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में करीब 80 दिन से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल