लाइव न्यूज़ :

पद्मश्री सम्मान के लिए लोगों के चयन में तेलंगाना की अनदेखी की है केंद्र ने: मुख्यमंत्री राव

By भाषा | Updated: October 4, 2021 16:58 IST

Open in App

हैदराबाद, चार अक्टूबर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने सोमवार को आरोप लगाया कि पद्मश्री से सम्मानित होने वाले लोगों के चयन में केंद्र ने राज्य की अनदेखी की है और उन्होंने प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री के साथ हाल में अपनी मुलाकातों में इस विषय को उठाया था जिन्होंने इस मामले को देखने का आश्वासन दिया।

विधानसभा में पर्यटन प्रचार से जुड़े प्रश्न के जवाब के दौरान हस्तक्षेप करते हुए राव ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से अपनी हालिया मुलाकातों में पूछा था कि पद्मश्री सम्मान के लिए राज्य के लोगों को नहीं चुने जाने के मद्देनजर क्या राज्य सरकार को सूची भेजनी चाहिए या नहीं जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि वे निश्चित रूप से इस विषय को देखेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से पूछा....कि क्या पूरे राज्य में कोई कलाकार या विशेष शख्सियत नहीं है। क्या कोई पद्मश्री पुरस्कार के लिए योग्य नहीं है? मैंने पूछा कि आप अनदेखी क्यों कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप बुरा महसूस मत कीजिए। हम इसे जरूर देखेंगे।’’

राव ने कहा कि तेलंगाना सरकार ऐतिहासिक महत्व के स्थानों, पर्यटन स्थलों और मंदिरों के प्रचार के लिए विधायकों की एक समिति बनाने समेत अनेक कदम उठाएगी।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र तेलंगाना पर सही से ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने हवाई पट्टियों की स्वीकृति में देरी का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने संबंधित केंद्रीय मंत्री के समक्ष इस विषय को उठाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं