लाइव न्यूज़ :

केन्द्र ने संक्रमण से बचाव के लिए टीके की बूस्टर खुराक के मेरे सुझाव को मान लिया: राहुल गांधी

By भाषा | Updated: December 26, 2021 10:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली,26 दिसंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि केन्द्र सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीके की बूस्टर खुराक दिए जाने संबंधी ‘‘मेरे सुझाव को मान’’ लिया है। गांधी ने साथ ही कहा कि टीके का कवच और बूस्टर खुराक देश के प्रत्येक नागरिक को उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

कांग्रेस नेता का यह बयान स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को दस जनवरी से ‘एहतियाती खुराक’ दिए जाने संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार को की गई घोषणा के बाद आया है।

प्रधानमंत्री ने देश के नाम अपने संबोधन में कहा था कि 60 वर्ष से अधिक तथा अन्य बीमारियों से जूझ रहे लोगों को एहतियाती खुराक चिकित्सकों की सलाह पर दी जाएगी।

कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया,‘‘ केन्द्र सरकार ने बूस्टर खुराक के मेरे सुझाव को मान लिया है-यही सही कदम है। टीके का कवच और बूस्टर खुराक देश के सभी नागरिकों को उपलब्ध कराई जानी चाहिए।’’ उन्होंने इसके लिए हैगटैग ‘बूस्टरजैब’’ और ‘‘वैक्सिनेटइंडिया’’ का इस्तेमाल किया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने साथ ही 22 दिसंबर के अपने ट्वीट को भी टैग किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश की आबादी के बड़े हिस्से का अभी भी टीकाकरण नहीं हुआ है, साथ ही उन्होंने प्रश्न किया था कि सरकार कब बूस्टर खुराक की शुरुआत करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित