लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने ‘जल जीवन मिशन’के तहत झारखंड को ‘हर घर जल’के लिए 2,479 करोड़ रुपए अनुदान दिया

By भाषा | Updated: June 29, 2021 16:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून केंद्र सरकार ने हर घर में नल से शुद्ध पेय जल पहुँचाने के उद्देश्य से झारखंड को ‘जल जीवन मिशन’ के तहत वर्ष 2021 -22 के लिए अनुदान की राशि बढ़ा कर 2,479.88 करोड़ रुपये कर दी है।

जल शक्ति मंत्रालय के बयान के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राज्य को अनुदान में चार गुना वृद्धि को मंजूरी प्रदान करते हुए झारखंड को भरोसा दिया है कि राज्य में प्रत्येक ग्रामीण घर में 2024 तक नल से शुद्ध पेय जल पहुंचाने के लिए राज्य को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

शेखावत ने कहा कि पिछले वर्ष केन्द्रीय अनुदान की यह राशि 572.24 करोड़ रुपये थी। 2021-22 के आवंटन राशि को चार गुना बढ़ाकर 2,479.88 करोड़ रुपये कर दिया है।

गोवा, तेलंगाना, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह और पुदुचेरी ने अपने यहाँ के सभी ग्रामीण घरों में नल जल पहुंचा कर 100 प्रतिशत कामयाबी हासिल कर ली है

झारखंड में 29,752 गांवों में रह रहे कुल 58.95 लाख परिवारों में से केवल 7.72 लाख ग्रामीण परिवारों (13 प्रतिशत) को ही नल से जल की आपूर्ति हो पा रही है। 15 अगस्त 2019 को ‘जल जीवन मिशन’ के शुभारंभ के समय राज्य में 3.45 लाख ग्रामीण घरों (5.85 प्रतिशत) में ही नल जल की सुविधा थी । इन 22 महीनों के दौरान झारखंड में 4.27 लाख (7.24 प्रतिशत) ग्रामीण घरों तक नल जल की नयी सुविधा पहुंचाई गयी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चालू वर्ष की अनुदान की 2,479.88 करोड़ रुपये की राशि को पिछले वित्त वर्ष के अंत में खर्च न हो पाए 137.93 करोड़ रुपये तथा राज्य के समतुल्य अंश के रूप में 2,617.81 करोड़ रुपये की राशि को जोड़ कर झारखंड के पास ‘जल जीवन मिशन’से जुड़े कार्यों के लिए 2021-22 में समग्र रूप से 5,235.62 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos