लाइव न्यूज़ :

केन्द्र ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत शिमला, धर्मशाला को 181 करोड़ रुपये दिए: मंत्री

By भाषा | Updated: August 4, 2021 15:57 IST

Open in App

शिमला, चार अगस्त हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बुधवार को बताया कि केन्द्र सरकार ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत राज्य के शिमला और धर्मशाला के लिए 181 करोड़ रुपये दिए हैं।

किन्नौर से कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी ने मानसून सत्र के तीसरे दिन एक लिखित जवाब में विधायकों को यह जानकारी दी कि योजना के तहत केन्द्र ने पिछले तीन साल में 30 जून 2021 तक शिमला के लिए 126 करोड़ रुपये और धर्मशाला के लिए 55 करोड़ रुपये दिए।

भारद्वाज ने बताया कि 451.17 करोड़ रुपये की लागत वाली 117 परियोजनाएं या तो पूरी हो चुकी हैं, चल रही हैं या उनके लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

परियोजनाओं का ब्यौरा देते हुए उन्होंने बताया कि शिमला में महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर 24.39 करोड़ रुपये की लागत से ई-शौचालय लगाने सहित 14 परियोजनाओं को पूरा कर लिया गया है।

उन्होंने सदन को बताया कि रिट्ज के निकट पुराने बस स्टैंड, तालैंड बस स्टॉप, विकास नगर बस स्टॉप, जाखू में पांच बेंच और टोटू में न्यू पावर हाउस में 11 लाख रुपये की लागत के छह ई-शौचालय स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा 216.18 करोड़ रुपये की लागत वाली 73 परियोजनाओं को लागू किया जा रहा है, 30 परियोजनाओं के लिए 210.60 करोड़ रुपये की निविदाएं मंगाई गई हैं।

मंत्री ने बताया कि इसी तरह धर्मशाला में 41.94 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का काम पूरा किया जा चुका है, 73.88 करोड़ रुपये की लागत वाली कई अन्य परियोजनाओं पर काम चल रहा है और 114.46 करोड़ रुपये की लागत वाली कई परियोजनाओं के लिए निविदा प्रक्रिया जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे