लाइव न्यूज़ :

केन्द्र ने 1,100 करोड़ रुपये सहायता राशि दी, राज्य ने 7,700 करोड़ रुपये मांगे थे : महाराष्ट्र सरकार

By भाषा | Updated: September 29, 2021 19:18 IST

Open in App

मुंबई, 29 सितंबर महाराष्ट्र सरकार के एक मंत्री ने बुधवार को दावा किया कि राज्य ने इस साल विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुई क्षति से निपटने के लिए 7,700 करोड़ रुपये की सहायता राशि मांगी थी, लेकिन केन्द्र सरकार ने सिर्फ 1,100 करोड़ रुपये दिए हैं।

राहत और पुनर्वास कार्य मंत्री विजय वडेट्टीवार ने बताया, ‘‘जनवरी 2020 से अभी तक अत्यधिक बारिश, बाढ़ और अन्य प्राकृतिक अपदाओं से महाराष्ट्र को 7,700 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है।’’

उन्होंने पत्रकारों को बताया कि राज्य को केन्द्र की ओर से अभी तक 1,100 करोड़ रुपये की सहायता मिली है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जुलाई में आयी बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केन्द्रीय टीम अभी तक नहीं आयी है। मंत्री ने कहा, ‘‘उससे 1,659 करोड़ रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचने का आकलन है।’’

उन्होंने दावा किया कि इन प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष और राज्य आपदा मोचन कोष के धन का उपयोग करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन केन्द्र सरकार ने महाराष्ट्र के अनुरोध को खारिज कर दिया।

मंत्री ने कहा कि 17 लाख हेक्टेयर से ज्यादा जमीन में खड़ी फसल इस मानसून में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण बर्बाद हुई है और 27-28 सितंबर को हुई बारिश से राज्य के मराठवाड़ा क्षेत्र में और चार हजार हेक्टेयर में खड़ी फसलों को नुकसान होने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है