लाइव न्यूज़ :

केन्द्र ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग पूरी करे: गहलोत

By भाषा | Updated: May 22, 2021 00:46 IST

Open in App

जयपुर, 21 मई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि महत्वाकांक्षी पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) राजस्थान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जिसके तहत प्रदेश के 13 जिलों के वास्ते पेयजल और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराना प्रस्तावित है। गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार को जल्द से जल्द इसे राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस विषय पर राज्य सरकार के अधिकारी केंद्र सरकार के संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय करें।

मुख्यमंत्री ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गर्मी के इस समय में आकस्मिक योजना क्रियान्वित करते पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करें।

गहलोत शुक्रवार को पेयजल प्रबंधन की समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए अधिकारियों को ईसरदा, नवनेरा और परवन बांध जैसी अन्य सभी महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं के कार्यो को भी तेज गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि हर घर जल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

गहलोत ने कहा कि विधायकों की अभिशंषा के आधार पर पेयजल संबंधी स्थानीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए 10 नलकूपों और 40 हैण्डपम्प के कार्यों की मंजूरी दी हुई है।

उन्होंने कहा कि अभियंता इन कार्यों की नियमित निगरानी करके यह सुनिश्चित करें कि ये सभी कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण हों ताकि आमजन को इनका लाभ समय पर मिल सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन