लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने भारत बायोटेक के हैदराबाद परिसर की सुरक्षा का जिम्मा सीआईएसएफ को सौंपा

By भाषा | Updated: June 8, 2021 20:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून केंद्र ने देश के प्रमुख कोविड-19 टीका निर्माताओं में से एक भारत बायोटेक के हैदराबाद परिसर की सुरक्षा का जिम्मा सीआईएसएफ कमांडो को सौंपा है।

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के शमीरपेट क्षेत्र में जीनोम वैली स्थित कंपनी के पंजीकृत कार्यालय और संयंत्र की सुरक्षा अर्धसैनिक बल सीआईएसएफ के 64 सशस्त्र कर्मियों की एक टीम द्वारा किया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में इस परिसर की सुरक्षा के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को तैनात करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके बाद बल ने सर्वेक्षण किया।

एक अधिकारी ने कहा कि जब देश की चिकित्सा और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात आती है तो यह एक महत्वपूर्ण संगठन है और इसे स्पष्ट रूप से विभिन्न विरोधी तत्वों से आतंकवादी खतरा है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, सीआईएसएफ को भारत बायोटेक की हैदराबाद इकाई की सुरक्षा का काम सौंपा गया है।"

सीआईएसएफ के उप महानिरीक्षक और मुख्य प्रवक्ता अनिल पांडेय ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बल को 14 जून को वहां की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा।

भारत बायोटेक कोविड-19 रोधी कोवैक्सीन टीके तैयार करती है।

वर्ष 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के बाद सीआईएसएफ को सार्वजनिक महत्व के निजी प्रतिष्ठानों को सुरक्षा मुहैया कराने की अनुमति दी गयी थी।

सीआईएसएफ पुणे और मैसूर में इंफोसिस के परिसरों के अलावा नवी मुंबई में रिलायंस आईटी पार्क और उत्तराखंड के हरिद्वार में योग गुरू रामदेव के पतंजलि परिसर सहित देश भर में लगभग 10 ऐसी इकाइयों की सुरक्षा करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया