लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को एम्फोटेरिसिन -बी दवा की 1.7 लाख अतिरिक्त शीशियां दीं

By भाषा | Updated: June 9, 2021 20:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने बुधवार को कहा कि सरकार ने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को ब्लैक फंगस के उपचार में उपयोग आने वाली दवा एम्फोटेरिसिन -बी दवा की 1.7 लाख अतिरिक्त शीशियां आवंटित की हैं।

रसायन एवं उवर्रक मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ देशभर में एम्फोटेरिसिन -बी दवा की पर्याप्त उपलब्धता एवं आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आज सभी राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों एवं केंद्रीय संस्थानों को इस दवा की 1,70,000 अतिरिक्त शीशियां आवंटित की गयीं।’’

गौड़ा ने बताया कि कर्नाटक के लिए इस अहम दवा की 15520 अतिरिक्त शीशियों का आंवटन किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘ मरीजों का समय से उपचार के लिए अबतक कर्नाटक को आज के आवंटन समेत इस दवा की कुल 40,470 शीशियां दी गयी हैं।’’

एम्फोटेरिसिन -बी म्यूकरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस के उपचार में उपयोग लायी जाती है। यह संक्रमण नाक, आंख, साइनस और कभी कभी मस्तिष्क को क्षतिग्रस्त कर देता है। भारत में डॉक्टर कोविड-19 के मरीजों और संक्रमण से हाल ही में उबरे लोगों में म्यूकरमाइकोसिस के इतने अधिक मामले आने पर उसका अध्ययन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग