लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने कोविशील्ड पर चिंताओं को किया खारिज, भारत ने दोनों टीकों को प्रभावी बताया

By भाषा | Updated: March 24, 2021 20:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मार्च ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविड​​-19 टीके ‘कोविशील्ड’ के संभावित दुष्प्रभावों और कुछ यूरोपीय देशों में इस पर रोक लगाये जाने की खबरों के बीच केंद्र ने बुधवार को कहा कि कोविशील्ड सुरक्षित है और इसके संबंध में अभी तक ‘‘चिंता का कोई संकेत नहीं’’ है।

टीकाकरण के बाद के प्रतिकूल मामलों पर नजर रखने और उनके रिकॉर्ड रखने वाली एईएफआई समिति ने ‘‘निष्कर्ष निकाला है कि कोविशील्ड के कारण रक्त के थक्के जमने की भारत में समस्या नहीं है।’’

नीति अयोग सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी के पॉल ने एक संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘इस चिंता के लिए कोई संकेत नहीं है। कोविशील्ड सुरक्षित है, कृपया इसके साथ आगे बढ़ें। हम आश्वस्त करना चाहते हैं कि रक्त के थक्के-संबंधी जटिलताओं का कोई खतरा नहीं है जिसके बारे में कुछ देशों में कोविशील्ड के बारे में संदेह जताया गया था।’’

आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि कोविशील्ड और कोवैक्सीन, दोनों ब्रिटेन और ब्राजील में सामने आये कोविड-19 के नये प्रकारों के खिलाफ प्रभावी हैं।

उनसे सवाल किया गया था कि क्या भारत में अभी जिन टीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है, वे ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में सामने आये कोविड-19 के नये प्रकार के मुकाबले में प्रभावी हैं?

उन्होंने कहा, ‘‘यह प्रकाशित शोध अध्ययनों द्वारा अच्छी तरह से स्थापित किया गया है कि हमारे देश में उपलब्ध टीके - ‘कोविशील्ड’ और ‘कोवैक्सीन’ दोनों ही ब्रिटेन और ब्राजील में सामने आये कोविड-19 के नये प्रकारों के खिलाफ प्रभावी हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल दक्षिण अफ्रीका में सामने आये कोविड-19 के नये प्रकार के संबंध में शोध कार्य जारी है।’’

पॉल ने लोगों से टीकों की प्रभावशीलता पर संदेह नहीं करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ‘‘कृपया संदेह न फैलाएं। अभी तक, ये टीके वायरस के पुराने और नये प्रकारों के खिलाफ अच्छे तरह से प्रभावी हैं।’’

उन्होंने लोगों से कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार का पालन करने और टीकाकरण का उपयोग इस दूसरी लहर से लड़ने के लिए एक उपकरण के रूप में करने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?