लाइव न्यूज़ :

टीकों के आवंटन पर राज्यों के साथ दलगत आधार पर भेदभाव कर रहा है केंद्र: रमेश

By भाषा | Updated: July 9, 2021 23:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जुलाई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर कोरोना रोधी टीकों के आवंटन में दलगत आधार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से टीकों को लेकर भाजपा और विपक्ष शासित राज्यों में फर्क किया जा रहा है। रमेश ने कांग्रेस शासित राजस्थान का हवाला देते हुए कहा कि राजस्थान में रोजाना 15 लाख टीकों की खुराक देने की क्षमता है, लेकिन उसे पूरे महीने में सिर्फ 49 लाख टीके ही आवंटित हुए हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘राजस्थान ने दिखाया है कि वह एक दिन में 15 लाख टीकों की खुराक देने की क्षमता रखता है, लेकिन मोदी सरकार ने जुलाई के पूरे महीने के लिए उसे सिर्फ 49 लाख टीके आवंटित किए हैं।’’

कांग्रेस नेता ने सवाल किया, ‘‘अगर प्रधानमंत्री राज्यों के साथ भाजपा शासित और गैर-भाजपा शासित होने के आधार पर अंतर करेंगे तो फिर पूरे भारत का टीकाकरण कैसे होगा?’’

उधर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखकर राज्य को कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिए पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।

गहलोत ने पत्र में कहा है, ‘‘ राजस्थान में 18 साल से अधिक आयु वर्ग के 42 प्रतिशत से अधिक लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है। हमें औसत 1.75 लाख टीके प्रतिदिन की आपूर्ति की गई है जबकि राज्य में प्रतिदिन 15 लाख खुराक दिए जाने की क्षमता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?