लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने कोई वेंटिलेटर स्टॉक में नहीं रखा,हर तैयार खेप तुरंत राज्यो को भेजी गई:सरकार

By भाषा | Updated: July 22, 2021 23:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जुलाई केंद्र ने मीडिया में आई उन खबरों को बृहस्पतिवार को ‘‘निराधार’’ और ‘‘तथ्यात्मक रूप से गलत’’ करार दिया, जिनमें दावा किया गया था कि सरकार ने कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान 13 हजार उपयोग में नहीं लाए गये वेंटिलेटर को रखा था और इन्हें राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को नहीं भेजा गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने स्टॉक में कोई वेंटिलेटर नहीं रखा। भेजे जाने के लिए तैयार हर खेप को राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को तत्परता के साथ भेजा गया। इसलिए खबरों में की गई टिप्पणियां तथ्यों पर आधारित नहीं हैं।’’

इसने कहा कि खबर में ‘‘पर्याप्त सूचना नहीं है और यह निराधार है।’’

बयान में बताया गया कि महामारी की शुरुआत में ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने वेंटिलेटर खरीद के लिए ऑर्डर दिया था। इसमें कहा गया है कि 27 मार्च और 17 अप्रैल 2020 के बीच 58,850 वेंटिलेटरों की खरीद के लिए ऑर्डर दिए गए थे।

बयान में बताया गया, ‘‘ये वेंटिलेटर इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए भारत में बनाए गए थे कि दुनिया भर में वेंटिलेटर की मांग बढ़ी है इसलिए उन्हें बाहर से मंगाने की कम संभावना है और वेंटिलेटर बनाने वाले देशों ने निर्यात प्रतिबंध लगा दिए हैं।’’

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अधिकार प्राप्त समूह-3 (आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति सुनिश्चित करने की खातिर) की अनुशंसाओं के आधार पर केंद्र सरकार ने इन उपकरणों की खरीद के ऑर्डर दिए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू