लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने केरल सरकार के दो अधिकारियों को यूएई जाने की अनुमति नहीं दी, राज्य सरकार ने जताई आपत्ति

By भाषा | Updated: November 9, 2021 21:51 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, नौ नवंबर केरल के उद्योग मंत्री पी राजीव ने अपने विभाग के दो अधिकारियों को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा की अनुमति नहीं देने के केंद्र के फैसले को मंगलवार को आपत्तिजनक करार दिया।

केरल सरकार के दोनों अधिकारी यूएई में वर्ल्ड एक्सपो में केरल मंडप (पेवेलियन) की तैयारी के लिए वहां जाने वाले थे।

मंत्री ने एक विज्ञप्ति में कहा कि विदेश मंत्रालय ने 10 से 12 नवंबर तक यूएई की यात्रा की अनुमति देने से बगैर कोई कारण बताये इनकार कर दिया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसके बजाय मंत्रालय ने कहा कि यदि जरूरी है तो अधिकारी --प्रधान सचिव डॉ के. एलंगोवन और निदेशक एस हरीकिशोर --दिसंबर के प्रथम सप्ताह में वहां जा सकते हैं।

एक्सपो, अक्टूबर में शुरू हुआ है और यह अगले साल 31 मार्च को समाप्त होगा। इसका आयोजन विदेश मंत्रालय और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने किया है तथा केरल पेवेलियन वहां 26 दिसंबर से छह जनवरी 2022 तक चलने का कार्यक्रम था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे